22 अक्टूबर 2020

कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह पर दबंगई के बल पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

गोण्डा - कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह पर दबंगई के बल पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप। भाजपा विधायक पर रिश्तेदार सहित 6 लोगो की जमीन कब्जाने का आरोप लगा हैं। 
जनपद के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के चौरी- चौराहे के मामला। कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह पर दबंगई के बल पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप। भाजपा विधायक पर रिश्तेदार सहित 6 लोगो की जमीन कब्जाने का आरोप लगा हैं। रातों-रात जेसीबी लगाकर कब्जे के जमीन पर नीव खुदवा कर बालू, गिट्टी, कराया डंफ। 
कटरा बाजार से सत्ता पक्ष विधायक हैं बावन सिंह। कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। जिससे पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये। कोतवाली करनैलगंज के गद्दौपुर निवासी बृजेश सिंह का कहेना है कि चौरी चौराहे पर उसकी जमीन है।गुरुवार को भाजपा विधायक बावन सिंह व उनके पुत्र वैभव सिंह ने अपने साथियों के साथ पहुंचकर निर्माण कराना शुरु कर दिया। और सभी ही निर्माणाधीन दुकान पर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जब रोका गया तो विवाद शुरू हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जमीन पर कब्जे व हंगामे की सूचना पाकर एएसपी महेंद्र कुमार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुँच गए। विधायक बावन सिंह का कहना है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। कब्जे की बात बेबुनियाद है। एएसपी ने बताया कि अभी वह मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जानकारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top