30 नवंबर 2020

कटरा घाट पर सरयू नदी में डूब रहे एक युवक की जान पुलिस ने नाविकों की मदद से बचाकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया

 


पुलिस की तत्परता से नदी में डूब रहे युवक की बची जान 

 गोण्डा। कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान कटरा घाट पर सरयू नदी में डूब रहे एक युवक की जान पुलिस ने नाविकों की मदद से बचाकर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

       सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु कटरा घाट पहुंचे थे। इन्हीं में से एक श्रद्धालु ग्राम गोनवा के मजरा लखनापुर निवासी माता प्रसाद कनौजिया (28) पुत्र रामफेरे भी था। नदी में स्नान के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पुलिस कोतवाल मनीष जाट ने यह देखकर तत्परता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों और नाविकों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल कर उसकी प्राणरक्षा की और उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज में भर्ती करा दिया। पुलिस के इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top