30 नवंबर 2020

स्वर्गीय निर्भीक की पत्नी और परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गयी

    


मृतक पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के परिजनों से कमिश्नर देवीपाटन मंडल,डीआईजी देवीपाटन रेंज, सदर विधायक पलटूराम, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

बलरामपुर-जिला प्रशासन द्वारा 5 लाख रुपये की सहायता राशि चेक के माध्यम से सदर विधायक पलटूराम के हाथों से स्वर्गीय निर्भीक की पत्नी और परिजनों को दी गयी।बलरामपुर में मृतक पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के परिजनों से कमिश्नर देवीपाटन मंडल,डीआईजी देवीपाटन रेंज, सदर विधायक पलटूराम, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  उनके घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। इस दुख और विपदा की घड़ी में पूर्णतया उनका हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

       


बलरामपुर चीनी मिल के प्रबंधन ने आश्वासन जिला प्रशासन को दिया गया है कि उनके द्वारा स्वर्गीय निर्भीक की पत्नी श्रीमती विभा सिंह को तत्काल नौकरी प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा भी उनको सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए शासन से पत्राचार प्रारम्भ किया गया है।स्वर्गीय निर्भीक की दोनों बच्चियों को निशुल्क शिक्षा और पठन पाठन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए उनके विद्यालय प्रबंधन से प्रशासन द्वारा संपर्क करके यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

     प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत के लिए भी सम्बन्धित को निर्देशित कर दिया है। पुलिस विभाग द्वारा स्वर्गीय निर्भीक के परिवार को चौबीस घण्टे सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है, जो संदिग्धों की तलाश व पूछताछ,घटनास्थल से सम्बंधित महत्वपूर्ण सुराग एकत्र करने और सर्विलांस का कार्य कर रही हैं। पुलिस कई सारी रंजिशों के एंगल पर कार्य कर रही है। पुलिस द्वारा डेढ़ दर्जन से भी अधिक  संदिग्धों से पूछताछ जारी है। अतिशीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top