बार्सीलोना : लियोनल मेस्सी ने अपना 644वां गोल कर पेले को भी पीछे छोड़ दिया
मेस्सी अगर 7 गोल कर देते हैं, तो वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर बन जाएंगे
एक क्लब के लिए सर्वाधिक गोल दागने के मामले में दिग्गज पेले को भी पीछे छोड़ दिया। मेस्सी ने मंगलवार देर रात बार्सिलोना के लिए अपना 644वां गोल किया। इस तरह वो किसी एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। मेस्सी ने बार्सिलोना के लिए अब तक कुल 749 मैच में 644 गोल किए हैं। जबकि पेले ने ब्राजीलियन क्लब सांतोस के लिए 656 मैच खेले और 643 गोल किए थे। मेस्सी ने यह रिकॉर्ड रियल वेलाडोलिड के खिलाफ खेले गये मैच में बनाया। इस मैच में मेस्सी के दो गोल की मदद से बार्सीलोना ने वाल्लाडोलिड को 3-0 से मात दी।मेस्सी पेले के अंतरराष्ट्रीय मैच में किए गए गोल के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। अर्जेंटीना के लिए मेस्सी ने अब तक 71 इंटरनेशनल गोल किए हैं। वहीं, पेले ने ब्राजील से खेलते हुए 77 गोल किए थे। मेस्सी अगर 7 गोल कर देते हैं, तो वे अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी फुटबॉलर बन जाएंगे। मेस्सी ने बार्सीलोना के लिए अपने रिकॉर्ड को कड़ी मेहनत और त्याग बताया। उन्होंने मैच के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैन्स को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैंने 20 साल पहले जब फुटबॉल खेलना शुरू किया, तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कोई रिकॉर्ड तोड़ूंगा। पेले के रिकॉर्ड के बारे में तो कभी नहीं सोचा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।