श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए लबों पर गूंजता रहा बहुत याद आओगे केशव
पत्रकार केशव को दी गई श्रद्धांजलि
गोण्डा । जनपद के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार रहे केशव शुक्ल को बुद्विजीवियों ने उनकी पुण्य तिथि पर याद किया। उन्हे श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए लोगो की जुबां पर यही गूंजता रहा कि केशव तुम बहुत याद आओगे।
यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसियेशन उपजा के कैंप कार्यालय पर करनैलगंज निवासी पत्रकार केशव प्रसाद शुक्ल की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्वांजलि समारोह पर बुद्विजीवियो व गणमान्य लोगो ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की। उन्होने कहा कि आज भी नही लगता कि श्री शुक्ल हमसे दूर हो चुके है। जिला महामंत्री जेपी सिंह ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा करते हुए उन्हे ईमानदार तथा साहसी व्यक्तित्व का धनी बताते हुए वर्तमान परिवेश में उनसे सीख लेने की जरूरत बतायी। तथा कहा कि उनके पगचिन्हो पर चलकर पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जा सकता है।
24 दिसंबर को उनकी पुण्य तिथि पर यू0 पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसियेसन की गोण्डा इकाई ने प्रदेश उपाध्यक्ष जी0 सी0 श्रीवास्तव की अगुआई में श्रद्वासुमन अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हमें खुशी इस बात की है कि श्री शुक्ल आज मेरे समक्ष भले नहीं है मगर उनके आदर्श हमारे साथ हैं तथा उन्होने अपने ज्येष्ठ पुत्र अशोक शुक्ल को अपने रहते हुए इस विधा का पारखी बना दिया था जिसे पाकर पत्रकार जगत अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर पत्रकार मकसूद अकरम, विनीत श्रीवास्तव, पंकज वियोगी, पंकज , मनोज कुमार साहू, अवधेश कुमार एडवोकेट बृजेन्द्र मिश्र, शिवम सहित दर्जनो पत्रकार व साहित्यकारो ने उन्हे याद करते हुए साहित्यकारो नेताओ सहित अन्य लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किये।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।