गोण्डा:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा० श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज ग्राम पंचायत कंजेमऊ में सम्पन्न हुआ।करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजेमऊ के कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के तीनों किसान विरोधी कानूनो के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई। तीनो कृषि कानूनो को लेकर किसानो में भयंकर असंतोष है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश व राज्य सरकार को जमकर कोसा और बिल को वापस लेने की मांग दोहराते हुए सरकार को किसान विरोधी करार दिया।
इस दौरान उन्होंने सरकार पर धान खरीद में हेरा फेरी, गन्ना मूल में बढ़ोतरी और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाये व किसानों के धान की फसल का उचित मूल्य का न मिलना व वेवश किसान अपनी फसल धान को बाज़ार के व्यापारियों के हाथ सस्ते दामो पर बेचना सरकार कि असफलता को दर्शाती है। किसानो को सरकार के किसान विरोधी बिल पर बिचार करने की सलाह दी। इस दौरान कामेश प्रताप सिंह, चन्द्रेश प्रताप सिंह, जगपाल सिंह, दीपक कुमार पाठक, बब्बू यादव, राहुल सिंह, राज कुमार पाण्डेय, लाल मणि शुक्ला, धर्म राज यादव, वंश राज यादव, गंगा राम यादव, मन्टू सिंह, मुफीद, मुनीम जी, धूम सिंह, राज कुमार, अब्दुल रसीद, मोहम्मद बाबू, अब्दुल खालिक, राजेश कुमार मिश्रा, सरदार सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा० श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज ग्राम पंचायत कंजेमऊ में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के तीनो किसान विरोधी कानूनो के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों की विस्तृत चर्चा हुई।तीनो कृषि कानूनो को लेकर किसानो में भयंकर असंतोष है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।