05 दिसंबर 2020

अधिवक्ताओं का आन्दोलन शनिवार को तेरहवें दिन भी जारी , आन्दोलित अधिवक्ता सड़क पर उतरे

 


गोण्डा:- तहसील मुख्यालयों पर मुंसिफ न्यायालय व ग्राम न्यायालय की स्थापना के  विरोध  में चल रहा है अधिवक्ताओं का आन्दोलन शनिवार को तेरहवें दिन भी जारी रहाजिला बार व सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संन्तोषी लाल तिवारी, फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविप्रकाश पाण्डेय, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे तेरहवें दिन भी पूर्व रूपेण न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया। आन्दोलन में शामिल  जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओ ने पूरे जोश और उत्साह के साथ शान्तिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करते हुए घंटो तक सड़क जाम किया। वरिष्ठअधिवक्ताओं ने अम्बेडकर चौराहे पर सभा आयोजित कर आन्दोलन की रणनीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन करने पर बल दिया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने आन्दोलन मे सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद (प्रयाग राज) से वार्ता  के लिए  दोनों बार के  अध्यक्ष को वार्तालाप के लिए बुलाया गया है। सभा का संचालन महामंत्री मनोज कुमार सिंह व प्रदीप कुमार पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संन्तोष लाल तिवारी ने किया। धरना प्रदर्शन में गोकरननाथ पाण्डेय, रामकृपाल  शुक्ल, माधव राज मिश्र, सुरेश प्रसाद पाठक, इन्द्रजीत सिंह, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत दूबे, उपेन्द्र मिश्र, जमील खां, अनिल सिंह, अशोक तिवारी, विजय प्रकाश त्रिपाठी, कौशल किशोर पाण्डेय, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, इन्द्रमणि शुक्ल, राजकुमार चतुर्वेदी, गिरवर चतुर्वेदी, रजनीश पाण्डेय, रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा , विश्वनाथ सिंह, भगौती प्रसाद पाण्डेय, भगौती प्रसाद मिश्र, प्रभात शुक्ल, उत्कर्ष त्रिपाठी, राहूल तिवारी, राजीव कुमार, अजय तिवारी, अंजनी कुमार मिश्र, जगन्नाथ शुक्ल, अजयविक्रम सिंह, रविप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर चतुर्वेदी, रीतेश यादव, अतुल कुमार श्रीवास्तव,  प्रमोद नन्दन श्रीवास्तव, इक़बाल बहादुर श्रीवास्तव, जयदिनेश शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद दूबे, अविनाश पाण्डेय, आलोक शुक्ल, परशुराम मौर्य, नन्दकुमार शुक्ल, शिववरदान पाण्डेय, दुर्गेश विश्वकर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top