मथुरा- जिले में दो पुजारी के झगड़े के बाद मंदिर जंग का अखाड़ा बन गया। मंदिर में पुजारियों के बीच शाम को हुए इस झगड़े के बाद श्रद्धालुओं में खलबली मच गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे तक चलने लगी। पुजारियों के झगड़े में मंदिर का एक सेवायत बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल की हालत देख कर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
कुट मुखरारबिंद मन्दिर में गिरिराज प्रभु की राजभोग सेवा आदि का ठेका जैकी शर्मा का चल रहा है। गुरुवार को सेवायत पंडा जैकी मुकुट मुखारबिंद मन्दिर में गिरिराज प्रभु की सेवा कर रहा था। मुकेश शर्मा पुत्र वृजेश शर्मा मन्दिर की दूध भोग की दुकान पर बैठे थे। दोपहर करीब 11 बजे कस्वा के ही पंडा समाज के धर्मेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र चन्दाबाबू मन्दिर में दूध भोग की दुकान पर पहुंचे। आरोप है धर्मेंद्र ने मुकेश शर्मा की दुकान के गल्ले से पैसे उठाने का आरोप लगाया। मन्दिर सेवायत ठेकेदार जैकी ने उसे पैसे उठाते देख लिया। दोनों में जमकर मारपीट हुई।
मन्दिर में मारपीट को देख दर्शनार्थी श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मच गई। कुछ देर बाद धर्मेंद्र के भाई भारत सुनील भी वहां पहुंच गए। मन्दिर में जमकर मारपीट हुई। सेवायत पंडा जैकी के आंख में चोट लगी है। पुलिस ने जैकी को सामुदायक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया है। मन्दिर सेवायत जैकी ने बताया कि धर्मेंद्र, सुनील, भारत ने मन्दिर में आकर राजभोग की दुकान के गल्ले से पैसे चोरी का प्रयास किया विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने मारपीट करने लगे पुलिस ने तहरीर पर पर चार लोगों के खिलाफ एन सी आर दर्ज की । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रशिक्षु आईपीएस अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि घायल सेवायत पंडा को मेडिकल के लिए भेजा है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।