BCCI के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का कोविड टेस्ट नेगटिव है। दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली अपने घर पर जिम कर रहे थे। उसी समय उनके सीने में दर्द उठा। अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। डॉक्टर्स ने बताया कि उनको कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) का आया है। शनिवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी (Angioplasty) की है। सौरव गांगुली की आज फिर ECG की जाएगी जिसके बाद डॉक्टर उनके इलाज पर आगे का फैसला लेंगे।गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। अस्पताल से जारी बयान में कहा गया है कि अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टरों के टीम के हवाले से बताया है कि गांगुली के दिल में तीन ब्लॉक पाए गए हैं। डॉक्टर्स की टीम ने फिलहाल एंजियोप्लास्टी कर दी है और एक स्टेंट डाला गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। गांगुली की बेटी सना ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वह अभी ठीक हैं और बात भी कर रहे हैं। सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली ने उनकी सेहत को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एंजियोप्लास्टी के बाद अब वह ठीक हैं और उनकी हालात स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर आगे के इलाज पर फैसला लेंगे। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी गांगुली को देखने के लिए अस्पताल पहुंची
ममता ने सौरव गांगुली से मुलाकात भी की। सीएम ममता ने कहा था कि वह पहले से ठीक हैं। गांगुली की सेहत पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने भी चिंता जताई है। गृह मंत्री अमित शाह ने सौरव गांगुली की पत्नी को फोन करके उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है।डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि शुक्रवार को भी उन्हें इसी समस्या का सामना करना पड़ा था। सौरव गांगुली BCCI के अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।