28 मई 2021

30वीं वाहिनी पीएसी में दीक्षांत परेड,वर्दी का सपना हुआ पूरा,खिल उठे चेहरे

image seo friendly

 गोण्डा- 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा मेंशुक्रवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 165 सफल रिक्रूट आरक्षियो के प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। भारी बारिश के मध्य आयोजित हुए इस दीक्षांत समारोह में रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कौशल और साहस का अद्भुत परिचय दिया। इस परेड के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के आगमन पर परेड द्वारा सलामी दी गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण कर मान-प्रणाम ग्रहण किया तथा रिक्रूट आरक्षियो को पद एवं गोपनीयता के साथ साथ सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी व निष्पक्षता से सेवा करने की शपथ दिलाई। परेड के प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी रवि पांडेय, द्वितीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी शिवम पाल व तृतीय कमांडर रिक्रूट आरक्षी अभिषेक रहे।

विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं में मानसिक एवं शारीरिक दक्षता के बेहतर प्रस्तुतीकरण के लिए रिक्रूट आरक्षी धीरेंद्र सिंह सेंगर (सर्वांग सर्वोत्तम), विक्रम तिवारी (वह्य विषयो में प्रथम), रवि कुमार वर्मा (आंतरिक विषयो में प्रथम), सुमित कुमार (साक्षात्कार में प्रथम स्थान) व के अतिरिक्त अन्य रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप सेनानायक द्वारा भी मुख्य अतिथि महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top