29 मई 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से वर्चुअल संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया

 


ग्राम प्रधानों को बधाई दी और उनकी जिम्मेदारियों का एहसास दिलाया

●बहुत सी ग्राम पंचायतों के गठन का कार्य अभी होना शेष है। सदस्यों का चयन कर इस प्रक्रिया को भी तेजी से पूरा कराएं

●'मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव' के संदेश को हर ग्रामवासी का लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित करें।

●गांव में बाहर से कोई भी आये उस पर नजर रखें। पूरी सजगता बरतें।

●गांवों में सभी को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें,कहीं भी भीड़भाड़ न होने दें। सर्दी-खांसी के मरीजों पर नजर रखें।

●निगरानी समिति के माध्यम से तत्काल मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। 24 घंटे के भीतर उनका एंटीजन टेस्ट कराएं। उन्हें क्वारन्टीन कराएं। अगर पॉजिटिव न आएं और फिर भी संदिग्ध लगें तो आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैम्पल भिजवाएं।

●बरसात का मौसम प्रारंभ होने वाला है। यह बीमारियों का वाहक भी है। इंसेफेलाइटिस चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया जैसी जलजनित अथवा विषाणु जनित बीमारियों से अपने गांव को सुरक्षित रखें।

●दिन में स्वच्छता, दोपहर में सैनीटाइजेशन और शाम होते ही फॉगिंग। हर रोज न सही पर दो दिन के अंतराल पर यह कार्य जरूर हो।नालियों में जलजमाव न हो।

अपने गांव को 'स्मार्ट विलेज बनाने की सभी जरूरी कोशिश करें

●विद्यालय हो, खेल का मैदान हो। चिकित्सालय हो। सड़क हो। स्वच्छता हो। 

●हर ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवालय का निर्माण तेजी से पूरा कराएं। वहां इंटरनेट हो। बैंकिंग सखी की बैठने की व्यवस्था हो। पब्लिक एड्रेस सिस्टम हो 

●हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं।

●जून, जुलाई और अगस्त में निःशुल्क राशन वितरण होना है,ग्राम प्रधानगण यह सुनिश्चित कराएं कि एक भी पात्र व्यक्ति राशन से वंचित न रहे। कहीं भी घटतौली न हो। सभी दुकानों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top