29 मई 2021

यूपी सरकार : एक जून से बाजार आदि खोलने का जारी कर सकती है आदेश

 

image seo friendly

लखनऊ- यूपी सरकार आंशिक कोरोना कर्फ्यू में ढील देने, एक जून से बाजार आदि खोलने का जारी कर सकती है आदेश 

प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में कमी व रिकवरी रेट में सुधार के बाद माना जा रहा है कि 31 मई के बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियां हटा सकती है।कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद यूपी सरकार आंशिक कोरोना कर्फ्यू में ढील देने पर विचार कर रही है। 

एक जून से बाजार आदि खोलने तथा सरकारी व निजी दफ्तरों को भी सीमित संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश जारी किया जा सकता है। इस पर फैसला शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में टीम-9 की बैठक में लिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को 30 जून तक सख्ती के निर्देश के साथ मौजूदा स्थिति का आकलन कर पाबंदियों के बारे में निर्णय लेने की छूट दी है। ज्यादा मरीजों वाले जिलों में सख्ती बनाए रखने को कहा गया है। ऐसे में राज्य सरकार उन जिलों में कुछ पाबंदियां हटाने का फैसला कर सकती है, जहां स्थिति नियंत्रण में है।

दूसरी ओर प्रदेश में एक सप्ताह कोरोना कफर्यू बढाने की भी खबरें आ रही हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top