30 मई 2021

यूपी में चरणबध्य तरीके से खुलेगा लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगी छूट!

image seo friendly



 उत्तरप्रदेश अनलॉक- यूपी में चरणबध्य तरीके से खुलेगा लॉकडाउन, जानिए क्या रहेगी छूट!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन में ढील देने का फैसला किया है| जिन जिलों में 600 से अधिक केस हैं वहां पर कोरोना कर्फ़्यू से कोई राहत नहीं दी गयी है, 55 जिलों में छूट रहेगी| प्रदेश के सभी जिलों में वीकेंड कर्फ्यू लागू होगा|यूपी में कोरोना केसों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर करीब 2200 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट पहुंचा 96.1% पहुँच गया है। 

सूत्रों के मुताबिक, सरकार अचानक से लॉकडाउन में पूरी तरह से छूट नहीं देना चाहती है। सरकार को डर है कि इससे कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसलिए अलग-अलग फेज में कई तरह की गतिविधियों में छूट दी जाएगी। करीब 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में कोरोना केस में अब तक 82% से ज्यादा कमी आई है। सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के चलते ही संक्रमण के मामलों में गिरावट हुई है। प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 22% से घटकर 1% रह गई है।

किन गतिविधियों में छूट मिल सकती है?


1 शादी का सामान बेचने वालों को।


2 गारमेंट्स की दुकानों को।


3 सभी तरह के कंस्ट्रक्शन वर्क से जुड़ी दुकानें खुल सकेंगी।


4 50% क्षमता के साथ अन्य दुकानों और रेस्टोरेंट खोलने को।


5 सभी सेक्‍टर के प्राइवेट और सरकारी कार्यालय खुल सकेंगे, लेकिन 33% कर्मचारियों की क्षमता के साथ।

प्रदेश में कुछ प्रतिबंधों के साथ अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है जिसमे इन प्रस्तावित गतिविधियों में छूट मिल सकती है, ऐसी सम्भावना जताई जा सकती है यूपी सरकार सभी सावधानियों के साथ इस अनलॉक की प्रकारिया को शुरू कर सकती है। 

इन गतिविधियों पर रोक बरकरार रह सकती है-


1 शॉपिंग मॉल


2 फिल्म थिएटर


3 सैलून


4 कंटेनमेंट जोन में पड़ने वाली सारी दुकानें।


5 सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top