डीएम ने 268 पाइप्ड पेयजल परियोजनाओं को दी स्वीकृति
डीएम मार्कण्डेय शाही द्वारा जिले में 268 और पाइप्ड पेयजल परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस तरह जिले मे अब 846 परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकी हंै।
जिलाधिकारी श्री शाही ने बताया कि 885 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 268 पाइप्ड पेयजल परियोजनाओं की स्वीकृति उनके द्वारा दी गई है जिसमें 846 ग्राम पंचायतों के 1261 राजस्व ग्रामों में पेयजल सुविधा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 2640 बस्तियों की 860976 आबादी को पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अलावा अमृत योजनान्तर्गत नगर पालिका परिषद गोण्डा में गृह जल संयोजन कार्य के तहत अब तक 7936 घरों में कनेक्शन दिया गया है तथा 13.50 किलोमीटर पेयजल वितरण प्रणाली बिछाने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य वर्ष 2024 निर्धारित किया गया है तथा पेयजल परियोजनाओं के निर्माण हेतु मेसर्स लारसेन एंड टुब्रो माउंट पूनमपल्ली रोड मनॉपक्कम चेन्नई को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। पेयजल परियोजनाओं के निर्माण हेतु 846 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 698 नग ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध करा दी गई है तथा शीघ्र परियोजनाओं के निर्माण का कार्य शुरू होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।