24 जून 2021

प्रभारी मंत्री ने श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर भूमि पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ पौधरोपण किया।

गोंडा- प्रदेश के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने करनैलगंज नगर के बालकराम पुरवा में स्थित ठाकुर श्री राम जानकी चतुर्भुजी मंदिर परिसर एवं मंदिर की खाली पड़ी जमीन पर वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ पौधरोपण किया।

प्रभारी मंत्री ने करनैलगंज डाक बंगले में एक समीक्षा बैठक के बाद मंत्री का काफिला ठाकुर श्री राम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा पहुंचा। इस मंदिर के प्रशासक जिलाधिकारी स्वयं है मंत्री ने वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हरिशंकरी पौधों का रोपण किया। जहां पांच आचार्यों द्वारा मन्त्रोच्चारण किया जा रहा था। साथ ही मंत्री ने मंदिर में ठाकुर श्रीराम जानकी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाया।

 उन्होंने वैदिक वृक्ष हरिशंकरी का रोपण किया। प्रभारी मंत्री के साथ विधायक बावन सिंह, एमएलसी अवनीश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी आरके त्रिपाठी एवं उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल यादव, एसडीओ वन एसपी सिंह ने संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top