13 जून 2021

सकरौरा सरयू घाट पर सरयू की धारा को नहर के रूप में लाने का काम शुरू

 

image seo friendly

पौराणिक स्थल व पुराने सकरौरा सरयू घाट पर सरयू की धारा को नहर के रूप में लाने का काम शुरू 

कर्नलगंज-गोण्डा।  सिंचाई विभाग द्वारा घाट पर जमीं सिल्ट को हटाने व नहर के रूप में नदी की धारा सकरौरा घाट तक लाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके सम्बन्ध में क्षेत्रीय विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया ने भी करीब तीन माह पूर्व सिंचाई मंत्री को पत्र लिखा था। पौराणिक स्थल व पुराने सकरौरा सरयू घाट पर सरयू की धारा को नहर के रूप में लाने का काम शुरू हो गया। इसकी मांग काफी दिनों से चली आ रही थी।  तथा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सकरौरा घाट को पौराणिक व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया गया था। सिंचाई मंत्री से दो सप्ताह पूर्व की गई मांग पर अमल होने के बाद सरयू घाट पर सिल्ट की सफाई व सरयू नदी की धारा नहर के रूप में घाट तक लाने की कवायद शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। करनैलगंज के पौराणिक स्थल सकरौरा सरयू घाट नदी में सिल्ट की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। प्रदेश के सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह एवम् नमिमि गंगे, जल शक्ति मंत्री को पत्र लिखकर मुकेश कुमार वैश्य जिला संयोजक नमामि गंगे प्रकल्प बीजेपी अवध क्षेत्र व श्रीराम सोनी ने सरयू घाट की धारा लाने की मांग की थी। सरयू नदी की सफाई होने से बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकरियो एवम् करनैलगंज के निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया। अब देखना है कि घाट तक सरयू की धारा लाने की कवायद किस हद तक सफल साबित होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top