Image SEO friendly

कर्नलगंज गोण्डा - कोतवाली  क्षेत्र अन्तर्गत गोण्डा लखनऊ राजमार्ग स्थित ग्राम कोंचा कासिमपुर के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जबकि हेल्मेट की वजह से बाईक चालक सुरक्षित बच गया उसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार बाईक सवार एक व्यक्ति एक महिला के साथ गोण्डा की तरफ जा रहा था इसी दौरान गोण्डा लखनऊ राजमार्ग स्थित कोंचा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक से नीचे गिर गये जिससे दुर्घटना में बाइक सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे इलाज हेतु गोण्डा भेजवाया गया। बाइक सवार दोनों लोग जनपद बाराबंकी के रहने वाले बताये जा रहे हैं।