25 जून 2021

धर्मांतरण का खुलासा करने वाले पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुद इस्लाम कुबूल किया

 

image seo friendly

पुलिस खुद बनी इसका शिकार :  हेड कांस्टेबल पति ने वर्ष 2017-18 में धर्म परिवर्तनकर इस्लाम कुबूल किया


धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस खुद इसका शिकार बन चुकी है।  धर्म परिवर्तन के मामले में हेड कांस्टेबल की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।।औरेया निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2011 में उसकी शादी बुलंदशहर निवासी युवक के साथ हुई थी। गाजियाबाद में तैनात पति यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। बताया कि उन्हें एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने वर्ष 2017-18 में धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कुबूल किया। नाम बदलकर मोहम्मद आहिल खान रख लिया। बताया कि प्रेमिका के साथ निकाह कर लिया और उसे अपने साथ गाजियाबाद में रखा हुआ है।  महिला ने बताया कि उन्हें पति के धर्म परिवर्तन की जानकारी इसी साल हुई। इसके बाद मेरठ एडीजी से शिकायत की गई। अब महिला ने आशंका जताई है कि एटीएस ने जिस गिरोह का खुलासा किया है, उसी ने उनके पति का भी ब्रेन वॉश किया इसके बाद गाजियाबाद के कविनगर थाने में महिला की तहरीर पर 19 फरवरी 2021 को पति और उसकी प्रेमिका शबनम, सलीम, आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि मुकदमे में आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि शबनम और उसके साथी लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का अभियान चलाते हैं। लोगों का ब्रेन वॉश कर इस्लाम कुबूल कराते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top