12 जून 2021

कर्नलगंज में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव संपन्न

image seo friendly


कर्नलगंज में ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव  संपन्न 

कर्नलगंज, गोण्डा। विकास खण्ड  कर्नलगंज की चार ग्राम पंचायतों के आठ सदस्यों के लिए हुआ मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। 

     त्रिस्तरीय चुनाव गत दिनों संपन्न हो गये थे लेकिन कुछ ग्राम पंचायतों के चुनाव में कई ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गये थे ।जिन पर शनिवार को मतदान कराया गया। वैसे विकास खण्ड  कर्नलगंज के अंतर्गत एक प्रधान तथा 244 सदस्यों के पद रिक्त थे। ग्राम पंचायत धनावा में प्रधान पद के लिए क्षेत्रीय विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की बहन आशा सिंह ने चुनाव लड़ा था परन्तु मतदान के पश्चात उनका निधन हो गया था जबकि मतगणना में वे भारी मतों से विजयी हुई थीं। उनके निधन के कारण रिक्त हुए पद पर लल्ला भैया के सुपुत्र व्यंकटेश मोहन सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त 244 पदों में से 236 पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया परन्तु 8 पद फिर भी रिक्त रह गये थे जिन पर शनिवार को मतदान कराया गया। इनमें ग्राम चकरौत, सीसामऊ, मोहम्मदपुर गड़वार और बसेरिया के वार्ड शामिल हैं। इन पदों के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान कराया गया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने भी मतदान स्थलों का निरीक्षण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top