शासकीय व अर्द्धशासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की होगी स्थापना
गोंडा
मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त कार्यालयध्याक्षों को सभी शासकीय व अर्द्धशासकीय भवनों पर रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की डिजाइन और आगणन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट-upgwd.gov.in अथवा मनरेगा की वेबसाइट- www.nerga.nic.in के अनुसार तैयार कर बजट की मांग करते हुए इस वित्तीय वर्ष में रूफटाप रेनवाटर हार्वेस्टिंग की स्थापना कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस संबंध में प्रत्येक माह के 25 तारीख तक निर्धारित प्रारुप पर प्रगति आख्या भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।