गुरूवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कर्नलगंज कोतवाली में बरगद के पौध लगाए गये
कर्नलगंज गोण्डा। कोरोना काल में शरीर में आक्सीजन की कमी के कारण हजारों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और तभी लोगों को इन वृक्षों की महत्ता समझ में आयी। गुरूवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वट सावित्री पर्व पर करनैलगंज कोतवाली परिसर में वट के पौधे रोपित किये गये।
वट, पीपल और नीम के वृक्षों को सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले वृक्ष माना जाता है। कोरोना काल में हजारों लोगों को शरीर में आक्सीजन की कमी के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा और तभी लोगों को इन वृक्षों की महत्ता समझ में आयी। वट वृक्षों की आयु काफी अधिक होती है। सनातन संस्कृति में महिलायें वट सावित्री पर्व पर वट वृक्ष की पूजा करती हैं और अपने पति की आयु भी वट वृक्ष की भांति अधिक होने की कामना करती हैं। गुरुवार को वट सावित्री पर्व पर करनैलगंज कोतवाली परिसर में पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना उपाध्याय और कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने वट वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।