राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है| अयोध्या के पूर्व विधायक और सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में आरोप लगाए हैं| सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे तेज नारायण पांडे उर्फ पवन पांडे ने आरोप लगाया है कि 2 करोड़ में जमीन का बैनामा हुआ और उसी दिन फिर साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट हुआ| एग्रीमेंट और बैनामा दोनों में ही ट्रस्टी अनिल मिश्रा और मेयर ऋषिकेष उपाध्याय गवाह हैं| 18 मार्च 2021 को ही करीब पहले बैनामा भी हुआ और फिर एग्रीमेंट भी, जिस जमीन को दो करोड़ में खरीदा गया उसी जमीन का 10 मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ में एग्रीमेंट क्यों हुआ?
आरोप है कि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने, जो जमीन कुछ समय पहले सिर्फ दो करोड़ रुपये में बिकी थी, उसी जमीन को कुछ वक्त बाद 18.5 करोड़ रुपये में खरीद कर बड़ा घपला किया है| आम आदमी पार्टी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि,''मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ|
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि,'' पांच मिनट में 2 करोड़ की ज़मीन 18.5 करोड़ की हो गई, मतलब प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए करोड़ो लोगो द्वारा दिए गए चंदे को अपना घर भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, इस घोटाले की जांच CBI-ED से होनी चाहिए।संजय सिंह ने कहा कि,'''रवि मोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी ने शाम 7:10 PM पर 2 करोड़ की ज़मीन ख़रीदी शाम 7:15 PM पर राम जन्म भूमि ट्रस्ट के चम्पत राय ने 18.5 करोड़ में उनसे ये ज़मीन ख़रीद ली। क्या दुनिया में कहीं 5.50 लाख रु प्रति सेकेण्ड ज़मीन महँगी होते देखा है.... ये काम किया है चंदाचोरचम्पत ने|
श्री राम जन्म भूमि न्यास में घोटाला, मर्यादा परूषोत्तम प्रभु श्री राम के नाम पर ज़मीन ख़रीद में भारी घोटाला... 2 करोड़ की ज़मीन ट्रस्ट के चम्पत राय ने 5 मी. बाद 18.5 करोड़ में ख़रीदी ये देश के करोड़ों लोगों की आस्था पर आघात है मोदी जी ED CBI से जाँच कराकर घोटाले बाजों को जेल में डालो।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।