04 जुलाई 2021

कल्याण सिंह को दिल का दौरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे

 

कल्याण सिंह को दिल का दौरा

लखनऊ- उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमांचल के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने दौरा को सामान्य होने की बात कही है।लोहिया संस्थान में करीब एक सप्ताह से इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करने की जरूरत बताई है। रविवार दिन भर उन्हें पीजीआई व मेदांता के आईसीयू में शिफ्ट करने पर  विचार होता  रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनकी सेहत का हाल लेने के लिए लोहिया संस्थान पहुंचे।मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे लोहिया संस्थान पहुंचे। यहां 15 से 20 मिनट तक रुके। संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत का हाल लिया। बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top