कर्नलगंज गोण्डा - गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बस स्टॉप स्थित भोलेबाबा मन्दिर परएक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया,जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, राहगीरों व भगवत प्रेमी बंधुओं ने प्रसाद गृहण किया।तहसील मुख्यालय के कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर स्थित मन्दिर में नाथ सम्प्रदाय से जुड़े सन्त व मन्दिर के बाबा सोमेशनाथ जी महाराज जी ने गुरूपूर्णिमा पर्व पर मन्दिर पर भण्डारें का आयोजन कर गुरू की महिमा का स्मरण कराया है।
महाराज जी ने गुरू पूर्णिमा पर्व की महिमा पर बताया कि गुरु के चरणकमल के धूल सदृश परागों में श्रद्धावनत होने से तथा चरणरूपी संजीवनी धूलि को मस्तक पर लगाने से भवसागर के सारे बन्धन कट जाते हैं,अर्थात वह भवसागर से मुक्त हो जाता है,उन्होंने गुरु की महिमा को अपार बताते हुए सदमार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल हो जाता है।यहां पर पहुंचे भक्तों व श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।इस अवसर पर भक्तश्रद्धालुओं का सहयोग बनारहा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।