20 जुलाई 2021

यूपी में लोकतंत्र खतरे मे है, यहाँ दिल्ली की तर्ज पर केजरीवाल माडल बनाना होगा-बृज कुमारी सिंह

कर्नल गंज गोंडा
उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी की करनेलगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक विधानसभा प्रभारी योगेश प्रताप सिंह "राजू "के संयोजन में करनेलगंज  में संपन्न हुई।
      बैठक  की अध्यक्षता, जिला अध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय जी ने किया.। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी बृज कुमारी सिंह जी रही।
        बृज कुमारी सिंह जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गयी है, कानून का राज खत्म सा है, लोकतंत्र खतरे मे है.  भ्रष्टाचार  चरम पर है,
    इस सबको खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर अरविन्द केजरीवाल माडल उत्तर प्रदेश को भी बनाना होगा.।
    उन्होंने उत्तर प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत सदस्य्ता अभियान को जोरो से चलाने पर बल दिया.।
     उपस्थित लोगो को सदस्य्ता दिलाने के साथ ही श्री अनुज पाठक जिला प्रभारी, वकील अहमद जिला सचिव, निधि मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला विंग, हरिनाथ सिंह एडोकेट, शेष नारायण मिश्रा आशीष सिंह, आनंद प्रताप सिंह आदि ने बोधित किया.
   अंत में योगेश प्रताप सिंह राजू ने सबको धन्यवाद ज्ञापित कर आभार ब्यक्त किया।
               
              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top