06 अगस्त 2021

अपराधियों के विरूद्ध अभियान :फर्जी नम्बर प्लेट लगी चोरी की 2 मोटरसाईकिलों सहित शातिर चोर गिरफ्तार

अपराधियों के विरूद्ध अभियान

गोण्डा - पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों/चोरो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना छपिया पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त संतोष कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाईकिल व 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके बताये गए स्थान से एक अन्य चोरी की मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया। दोनो मोटरसाईकिलों पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है जिनके बारे में  अभियुक्त ने बताया कि एक मोटरसाईकिल गोण्डा शहर से व दूसरी जनपद बस्ती से चोरी की थी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. संतोष कुमार वर्मा पुत्र धनीराम वर्मा नि0 ग्राम वीरेपुर करमडीहा थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-222/21, धारा 411,413,414,420,482 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-223/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-378/18, धारा 41,411,419,420,489बी,489सी0 भादवि थाना छपिया जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-70/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-236/19, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 मोटरसाईकिल एच0एफ0 डीलक्स।
02. 01 मोटरसाईकिल सुपर स्पेलेंडर।
03. 01 अदद नाजायज चाकू।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top