आंदोलन के माध्यम से भारत सरकार से मांग - मैकाले द्वारा बनाए गए 222 काले कानूनों को शीघ्र ही समाप्त किया जाए।
गोंडा: ‘भारत छोड़ो आंदोलन 1942’ की तर्ज पर ‘भारत जोड़ो आंदोलन’ शुरू किया गया है, जिसमें सबसे पहले विदेशी कानूनों की जगह स्वदेशी कानून लागू करने की मांग की जा रही है।
इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में गोंडा के मोहित राज अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होकर दिल्ली के जंतर मंतर पर भारत जोड़ो आंदोलन का आवाहन किया
इस कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया गया, जिसका नेतृत्व उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने किया। इसमें अनेकों राष्ट्रवादी संगठनों ने भाग लिया। मोहित राज ने बताया इस आंदोलन के माध्यम से भारत सरकार से मांग की गई है, कि मैकाले द्वारा बनाए गए 222 काले कानूनों को शीघ्र ही समाप्त किया जाए।
मोहित राज ने कहा कि देश के वर्तमान के शासकों को यह विचार करना चाहिए कि भारत को स्वतंत्र हुए 75 वर्ष हो चुके हैं। ऐसे में इस देश में स्वतंत्र भारत की जनता के लायक कानून बनाए जाने चाहिए। वर्तमान समय के अनुसार कानून व्यवस्था में बदलाव करना ही होगा। अंग्रेजों के बनाए हुए कानून को हटाकर नए सिरे से कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। आज जो स्थिति है बहुत ही दुखदायी है। अंग्रेजों ने अपने ऐसे कानून बनाए थे, जिससे भारतीय जनता को न्याय नहीं मिले और वह कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते रहे। वही व्यवस्था अभी भी चल रही है। इस व्यवस्था को बदलने की आवश्यकता है। आज भी देश के अनेक भागों में न्याय और सुरक्षा की कमी को देखा जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।