16 सितंबर 2021

भारी बारिश से आम जनजीवन की परेशानी बढी ,बिजली व्यवस्था फेल टहनियां गिरने से आवागमन बाधित


कर्नलगंज 

 कुढ दिनों बारिश से छुटकारा पाने के बाद तेज हवाओं के बीच बुधवार की देर रात से शुरू हुई बारिश गुरूवार दिन भर न रुकने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बारिश से क्षेत्र के नदी-नालों से लेकर तालाब, बावली सभी लबालब भर गए हैं। वहीं नालियों के भर जाने के कारण कचरा सड़क पर फैलकर नगर परिषद की पोल खोल रहा था। कचरा के कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी। बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने के कारण कई स्थानों पर पेड की टहनियां टूटकर बिजली के पोल एवं तार पर गिर गए। जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। तो वहीं परसपुर मार्ग व अन्य मार्गो पर आंधी-पानी में सड़क किनारे लगे पेड़ की टहनियां गिरने से आवागमन बाधित रहा।Image seo friendly


 बारिश के कारण हुजूरपुर रोड, स्टेशन रोड सहित निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई।नगर के चौक घंटाघर सरफ़राज़गंज, बालूगंज, गांधीनगर सहित कई मोहल्लों में बारिश का पानी भर गया। वहीं नालियों के कचरों से पटे होने के कारण बारिश के पानी का सही ढंग से निकास नहीं हो पाया। इस कारण नालियों का कचरा सड़कों पर पसर गया। बारिश के कारण लोगों के घरों के सामने ही पानी का जमाव हो जाने के कारण उन्हें बाहर निकलने आने-जाने में परेशानी का अनुभव हो रहा था। सरफराजगंज में नाली का पानी घरों में फैल जाने के कारण हमेशा की तरह वहां रहने वाले लोग नगर परिषद को कोसते नजर आए। वहीं दो दिनों की तेज हवा व बारिश से नगर से लेकर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top