अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के तत्वाधान में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के श्रीराम सभागार में विकासखंड बेलसर, तरबगंज एवं परसपुर क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षेत्र पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी के साथ माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन आप सभी के मान-सम्मान एवं अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय दस हजार रुपये प्रतिमाह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में बीस लाख रुपए का वार्षिक बजट दिया जाए। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलसर अजीत सिंह को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतकर आते हैं उनके साथ जनप्रतिनिधि समन्वय बैठा कर कार्य करें। जिला अध्यक्ष अशोक तिवारी ने नवनियुक्त तीनों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए संगठन की एकता पर बल दिया। इस अवसर पर राम भजन शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर, हरीकृष्ण मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष तरबगंज, तथा आलोक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष परसपुर एवं सुरेंद्र कुमार यादव को जिला सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कवि रवींद्र पांडेय एवं शिक्षक अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर महताब आलम, रवि शंकर तिवारी, सर्वेश मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, राकेश शुक्ला, अमरपाल सिंह आदि दो सौ से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
Popular Posts
-
“…मैं मर नहीं रहा हूँ, बल्कि स्वतंत्र भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूँ” ये अंतिम शब्द थे फांसी के फंदे पर चढने वाले स्वतंत्रता सेनानी र...
-
पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति व पितृ-ऋण चुकाने का पक्ष है ...पितृ पक्ष (श्राद्ध प क्ष) पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति के लिए श्रद्धाप...
-
चर्चित स्टाफ नर्स पर लगे गम्भीर आरोप , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जाँच टीम के साथ गोण्डा - स्थानी य तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्...
-
बस्ती में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक झटके में खत्म हुए 5 लोग की हालत गंभीर बस्ती । उत्तर प्रदेश के जनपद ब...
-
नवरात्र के फलाहार पर पड़ी महंगाई की मार , बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के चलते बाजार की रौनक कम हो कर्नलगंज गोंडा। शारदीय नवरात्र के साथ ही...
-
राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008...
-
चारधाम के दर्शनों को लेकर इस साल कोरोना संक्रमण के बावजूद तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह रहा। यही वजह रही कि इस साल पिछले साल की तुलना में ...
-
छठ पूजा का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वैदिक काल से बिहार की संस्कृति व आर्य परंपरा का चार दिवसीय छठ पूजा नामकरण- छठ, षष्ठी का अपभ्रंश है। ...
-
गोंडा-जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण कल दिनांक 17 -18सितंबर 2021 को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक समस्त प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे। अ...
-
फर्जी निकला 47000 रू की लूट व गोली लगने का मामला गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर गांव के पास ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।