गोण्डा - एक वृद्ध व्यक्ति संतोष कुमार वर्मा पुत्र स्व0 श्री रामसुन्दर वर्मा नि0 पटेल नगर थाना को0नगर जनपद गोण्डा जो कि लोक निर्माण विभाग में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है तथा वर्तमान में ब्रेन हेमरेज व लकवा रोग से पीड़ित है, ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पत्नी का देहान्त हो चुका है। उसका पुत्र हर्ष वर्मा जो कि नशे का आदी है। कई दिनों तक घर से लापता रहता है व कुछ कहने पर मारने-पीटने पर उतारू हो जाता है। वृद्ध की व्यथा को सुन पुलिस अधीक्षक नें तत्काल चौकी प्रभारी महाराजगंज उ0नि0 कुबेर तिवारी को वृद्ध की समस्या के निस्तारण के लिए उसके पुत्र को कार्यालय बुलाकर लाने का निर्देश दिया। जिस पर आज चौकी प्रभारी महाराजगंज द्वारा पीड़ित व उसके पुत्र को लाकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वृद्ध के पुत्र हर्ष वर्मा की कांउसलिंग की। जिस पर पुत्र हर्ष ने अपनी गलती को मानते हुए भविष्य में अपने पिता के प्रति दुर्व्यवहार न करने व उनकी देखभाल करने का वचन दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी इस पहल के फलस्वरूप वृद्ध पिता को अपने बेटे का सहारा मिला तथा पुलिस अधीक्षक का सह्रदय धन्यवाद देते हुए पिता-पुत्र दोनो खुशी-खुशी घर रवाना हुए।
26 अगस्त 2021
बेटे से परेशान बीमार व वृद्ध पिता ने एसपी से लगाई मदद की गुहार, एसपी ने वृद्ध पिता की समस्या का किया निदान
गोण्डा - एक वृद्ध व्यक्ति संतोष कुमार वर्मा पुत्र स्व0 श्री रामसुन्दर वर्मा नि0 पटेल नगर थाना को0नगर जनपद गोण्डा जो कि लोक निर्माण विभाग में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है तथा वर्तमान में ब्रेन हेमरेज व लकवा रोग से पीड़ित है, ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पत्नी का देहान्त हो चुका है। उसका पुत्र हर्ष वर्मा जो कि नशे का आदी है। कई दिनों तक घर से लापता रहता है व कुछ कहने पर मारने-पीटने पर उतारू हो जाता है। वृद्ध की व्यथा को सुन पुलिस अधीक्षक नें तत्काल चौकी प्रभारी महाराजगंज उ0नि0 कुबेर तिवारी को वृद्ध की समस्या के निस्तारण के लिए उसके पुत्र को कार्यालय बुलाकर लाने का निर्देश दिया। जिस पर आज चौकी प्रभारी महाराजगंज द्वारा पीड़ित व उसके पुत्र को लाकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वृद्ध के पुत्र हर्ष वर्मा की कांउसलिंग की। जिस पर पुत्र हर्ष ने अपनी गलती को मानते हुए भविष्य में अपने पिता के प्रति दुर्व्यवहार न करने व उनकी देखभाल करने का वचन दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी इस पहल के फलस्वरूप वृद्ध पिता को अपने बेटे का सहारा मिला तथा पुलिस अधीक्षक का सह्रदय धन्यवाद देते हुए पिता-पुत्र दोनो खुशी-खुशी घर रवाना हुए।
You may also like:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Popular Posts
-
“…मैं मर नहीं रहा हूँ, बल्कि स्वतंत्र भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूँ” ये अंतिम शब्द थे फांसी के फंदे पर चढने वाले स्वतंत्रता सेनानी र...
-
पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति व पितृ-ऋण चुकाने का पक्ष है ...पितृ पक्ष (श्राद्ध प क्ष) पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति के लिए श्रद्धाप...
-
चर्चित स्टाफ नर्स पर लगे गम्भीर आरोप , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जाँच टीम के साथ गोण्डा - स्थानी य तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्...
-
बस्ती में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक झटके में खत्म हुए 5 लोग की हालत गंभीर बस्ती । उत्तर प्रदेश के जनपद ब...
-
नवरात्र के फलाहार पर पड़ी महंगाई की मार , बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के चलते बाजार की रौनक कम हो कर्नलगंज गोंडा। शारदीय नवरात्र के साथ ही...
-
राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008...
-
चारधाम के दर्शनों को लेकर इस साल कोरोना संक्रमण के बावजूद तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह रहा। यही वजह रही कि इस साल पिछले साल की तुलना में ...
-
छठ पूजा का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वैदिक काल से बिहार की संस्कृति व आर्य परंपरा का चार दिवसीय छठ पूजा नामकरण- छठ, षष्ठी का अपभ्रंश है। ...
-
गोंडा-जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण कल दिनांक 17 -18सितंबर 2021 को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक समस्त प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे। अ...
-
फर्जी निकला 47000 रू की लूट व गोली लगने का मामला गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर गांव के पास ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।