30 अगस्त 2021

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : देश भर में नटखट गोपाल का जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : देश भर में नटखट गोपाल का जन्मोत्सव पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयारी

 गोण्डा- सोमवार को देश भर में नटखट गोपाल का जन्मोत्सव जनमाष्टमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयार की गयी है।लोग अपने घरों पर ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी कर रहे हैं। विश्व में सोलह कलाओं से परिपूर्ण श्री कृष्णभगवान का जन्म हिन्दू भक्तों के घरों में डोलसजाकर मनाया जाता है।इस दिन  महिलाएं  व्रत रखकर रात बारह बजे भगवान का जन्म मनाती है।मन्दिरों को सजाया जाता है।आज पूरा देश बड़ी ही धूमधाम के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मना रहा है। जगह जगह कृष्ण जन्माष्टमी पर बधाइयां गाई जा रही हैं। भजन कीर्तन हो रहा है,हालांकि इस बार कोरोना वायरस की वजह से मंदिरों में भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। फिर भी लोग आज इस पर्व को धूमधाम से मना रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते आप भी घर पर ही भगवान कृष्ण की पूजा करें और घर पर भजन बजाकर या गाकर श्रीकृष्ण जी का स्वागत करें।

आज देश भर में  कृष्ण जन्माष्टमी है।विष्णु जी के अवतार के रूप में श्रीकृष्ण समाज का उद्धार करने के लिए धरती पर अवतरित हुए।उनके ज्ञान के सागर गीता ग्रंथ से आज ब्रहमांड अवलोकित है।पूरे विश्व में इस्कान नाम की संस्था श्रीकृष्ण के संदेशों विचारों को प्रसारित करती हैं, संसार के कोने-कोने में उसके पांच सौ से भी अधिक मंदिर हैं। इन्हें श्रीकृष्ण, कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता है। कृष्ण निष्काम कर्मयोगी, आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं दैवी संपदाओं से सुसज्जित महान पुरुष थे।

उनका जन्म द्वापरयुग में हुआ था। उनको इस युग के सर्वश्रेष्ठ पुरुष, युगपुरुष या युगावतार का स्थान दिया गया है। कृष्ण के समकालीन महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत और महाभारत में कृष्ण का चरित्र विस्तृत रूप से लिखा गया है। भगवद्गीता कृष्ण और अर्जुन का संवाद है जो ग्रंथ आज भी पूरे विश्व में लोकप्रिय है।

बाल कृष्ण का लड्डू गोपाल रूप, जिनकी सदियों से घर घर में पूजा की जाती रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top