05 अगस्त 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए


28 अगस्‍त को आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद 28 अगस्‍त को करेंगे UP के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास, CM योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

इस समय गोरखपुर में इस शिलान्यास समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।गुरुवार को गोरखपुर से अयोध्या रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
गोरखपुर में बनने जा रहे उत्‍तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होना प्रस्तावित है। 
उन्होंने दूरबीन से पूरे स्थल का मुआयना किया। बारिश के चलते वहां पानी लगा देख उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र यहां से पानी की निकासी हो जानी चाहिए। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि पानी निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने शिलान्यास समारोह को लेकर तैयार रोड मैप को भी देखा और कहा कि समय से पहले सभी तैयारियां  हो जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम स्थल के करीब ही हेलीपैड निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान पिपराइच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह  और कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top