28 अगस्त 2021
समाधान दिवस-डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें,दो लेखपाल सस्पेंड,भूमाफिया पर एफआईआर,अन्य को चेतावनी
गोंडा - शनिवार को समाधान दिवस की हकीकत जानने डीएम व एसपी करनैलगंज कोतवाली पहुँचे। समाधान दिवस में दोनो अधिकारियों के तेवर काफी तीखे रहे। फरियादियों की लम्बित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी ने विकास खण्ड हलधरमऊ अंतर्गत ग्राम दत्तनगर के लेखपाल संजय अवस्थी को ठीक से कार्य न करने की शिकायत पर तो वहीं लेखपाल देवी प्रसाद को चार्ज हस्तांतरित न करने पर निलंबन के निर्देश दिये। वहीं एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा ने हलधरमऊ के परसा गोड़री निकासी गीता देवी की विगत 5 वर्षों से मजदूरी न मिलने की शिकायत पर कोतवाल को जाँच कर दोषी पाये जाने पर गांव के ननकू तिवारी से पीड़िता को मजदूरी दिलवाने व आनाकानी करने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।कस्बे के शिव नारायण मौर्य की बिना उसकी मंजूरी के निजी भूमि पर नगर पालिका द्वारा कट स्टोन लगाकर व्यक्तिगत लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए रास्ता बनाने की शिकायत पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने एसडीएम तथा सीओ को संयुक्त रूप से समस्या का समाधान कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि ऐसा कर पाने में अधिशासी अधिकारी अक्षम हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव भेजें । ग्राम पंचायत करनैलगंज ग्रामीण अन्तर्गत कंजर पुरवा निवासी राहुल पुत्र रामचंद्र ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कहा कि भू माफिया मोहम्मद शाहिद उर्फ मस्तान आदि द्वारा गांव की परती पड़ी भूमि( गाटा संख्या 588स/0.081) जिसपर सरकारी स्कूल बना हुआ है तथा सरकारी पुलिया भी बनी हुई है वहीं शेष खाली पड़ी जमीन को रुचि गुप्ता पत्नी रामनाथ गुप्ता को बेच दिया गया।जिसपर उन्होंने अपना घर बना लिया है, जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई थी जिसपर उन्होंने लेखपाल को जांच का आदेश दिया था,जो जांच में सही पाया गया मामले में लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये हैं। बीते कई महीनों से नगर में भू माफिया तेजी से सक्रिय हो गए हैं जिनकी शिकायतें आये दिन अधिकारियों से की जा रही हैं लेकिन इन भू माफियाओं पर कोई कार्यवाही ना होने से इनके हौसले बुलंद हैं जिनका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। समाधान दिवस में लंबित शिकायतों को लेकर एसपी सन्तोष कुमार मिश्रा ने मातहतों को कड़ी फटकार लगाते हुये कार्यवाही की चेतावनी दी।इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षियो को महिला शक्तीकरण केे प्रति व जागरूक किया।
You may also like:
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Popular Posts
-
“…मैं मर नहीं रहा हूँ, बल्कि स्वतंत्र भारत में पुनर्जन्म लेने जा रहा हूँ” ये अंतिम शब्द थे फांसी के फंदे पर चढने वाले स्वतंत्रता सेनानी र...
-
पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति व पितृ-ऋण चुकाने का पक्ष है ...पितृ पक्ष (श्राद्ध प क्ष) पित्त्तरों के आत्मा की तृप्ति के लिए श्रद्धाप...
-
चर्चित स्टाफ नर्स पर लगे गम्भीर आरोप , मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जाँच टीम के साथ गोण्डा - स्थानी य तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्...
-
बस्ती में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कार, एक झटके में खत्म हुए 5 लोग की हालत गंभीर बस्ती । उत्तर प्रदेश के जनपद ब...
-
नवरात्र के फलाहार पर पड़ी महंगाई की मार , बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के चलते बाजार की रौनक कम हो कर्नलगंज गोंडा। शारदीय नवरात्र के साथ ही...
-
राष्ट्रीय बालिका दिवस राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008...
-
चारधाम के दर्शनों को लेकर इस साल कोरोना संक्रमण के बावजूद तीर्थ यात्रियों में काफी उत्साह रहा। यही वजह रही कि इस साल पिछले साल की तुलना में ...
-
छठ पूजा का धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वैदिक काल से बिहार की संस्कृति व आर्य परंपरा का चार दिवसीय छठ पूजा नामकरण- छठ, षष्ठी का अपभ्रंश है। ...
-
गोंडा-जिले में अत्यधिक वर्षा होने के कारण कल दिनांक 17 -18सितंबर 2021 को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक समस्त प्रकार के विद्यालय बंद रहेंगे। अ...
-
फर्जी निकला 47000 रू की लूट व गोली लगने का मामला गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर गांव के पास ...




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।