05 अगस्त 2021

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा , हॉकी टीम की जीत पर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी की बधाई

 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मुकाबले में भारत ने जर्मनी को हराकर मेडल पर कब्जा कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-1 से शिकस्त दी। भारत ने 41 साल बाद हॉकी में पदक जीता है। भारत ने आखिरी बार 1980 में मॉस्को ओलिंपिक में पदक जीता था, जो स्वर्ण के रूप में आया था|

इस जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ,कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, BSP नेता मायावती समेत देश की विभिन्न शख्सियतों ने भारत की हॉकी मेन्स टीम को जीत के लिए बधाई दी है| प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है|

हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई! यह एक बड़ा क्षण है- आपकी उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है, Well-deserved victory: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

What an incredible game! Another medal for team India. So happy for our men’s hockey team. Well done: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

भारतीय पुरुष हाकी टीम द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य मेडल जीतने पर दिली मुबारकबाद। 41 वर्ष के लम्बे अन्तराल के बाद यह उपलब्धि निश्चय ही हर भारतीय को खुश व गौरवान्वित करने वाली है:BSP नेता मायावती

41 साल के लंबे समय के बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। ये ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों की पीढ़ी को प्रेरित करेगी: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 

भारतीय हॉकी टीम को बहुत बधाई जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है।  41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद एक ऐसी दीवार को तोड़ा है जो बहुत समय से नहीं हो पा रहा था। जर्मनी को हराना बहुत बड़ी बात है। भारत ने जीतकर सिर्फ मेडल ही नहीं जीता बल्की देशभर के लोगों का दिल जीता है: हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह 

हरियाणा: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने जीत का जश्न मनाया।

भारत ने आखिरकार कर दिखाया। यह ठीक है कि गोल्ड मेडल नहीं मिलने की कसक है लेकिन हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर 135 करोड़ लोगों का सर ऊंचा कर दिया। इतने सालों के बाद मिली उपलब्धि के बाद आज हर आदमी नाच रहा है: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top