गोंडा - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत पूरे देश में अन्न महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जिसमें राशन कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। इस दौरान कार्डधारकों को अंग वस्त्र व फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
वहीँ करनैलगंज ग्रामीण में नोडल अधिकारी दिनेश सिंह की देखरेख में परसपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह,सपा नेता किश्नु सिंह,जिला पँचायत सदस्य विवेक सिंह,भाजपा कार्यकर्ता राम कुमार मौर्या,डॉ फरीद खान,कोटेदार मनोज कुमार सिंह तथा हितेश सिंह द्वारा कार्डधारकों को राशन किट देकर सम्मानित किया गया।वहीं क्षेत्र के ग्राम पँचायत फतेहपुर कोटहना में एसडीएम व सीओ ने पहुँचकर व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जताईतथा कार्डधारकों को समुचित रूप राशन वितरित करने हेतु कोटेदार प्रमोद सिंह को निर्देशित किया। इस दौरान वहां तीन जिला पंचायत सदस्यों ने पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, क्षेत्र के जिप सदस्य शेर बहादुर यादव,सदस्य सन्तोष सिंह उर्फ मुन्ना भैया तथा विवेक सिंह कलहंस द्वारा कार्डधारकों को राशन किट देकर सम्मानित किया गया।ग्राम पँचायत कचनापुर में कोटेदार अशोक सिंह द्वारा भूतपूर्व सैनिक महिपाल सिंह को सम्मानित किया गया तथा सम्मानित अतिथि महिपाल सिंह व जिला पँचायत सदस्य विवेक सिंह की मौजूदगी में गाँव के कार्डधारकों को सम्मानित कर उन्हें राशन किट वितरित किया गया। इसी तरह ग्राम पँचायत नारायन पुर माझा में कोटेदार मनोज सिंह तथा पैरावली गांव में गांव में बी डी सी पारसनाथ गोस्वामी पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका पेट बेगमती सिंह सहित राजेश यादव व अनुराधा सिंह की उपस्थिति में राशन किट का वितरण हुआ
इसी तरह अन्य गाँव मे कोटेदारों द्वारा जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में कार्डधारकों को सम्मानित कर राशन किट वितरित किया गया। कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने गरीबों के हितों का ध्यान रखते हुए कई बार उन्हें राशन दिया है वही दूसरा पहलू यह भी है कि महंगाई के दौर में मुफ्त राशन देकर कहीं ना कहीं जनता के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश भी की गई है या मरहम कितना कारगर सावित होगा यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।वही कुछ राजनीति कार इसे आगामी चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।