27 सितंबर 2021

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन


 जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 (सत्र 2022-23) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन  प्रारम्भ


नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदकों का चयन, जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी 2022) के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2021 निर्धारित की गई है। बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जेएनवी में कक्षा-छठी में प्रवेश के लिए जेएनवी चयन परीक्षा शनिवार, 30 अप्रैल, 2022 को सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।


परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2009 से पहले और 30 अप्रैल 2013 के बाद (दोनों तिथियां सम्मिलित हैं) नहीं होना चाहिए। सरकारी / सरकारी सहायता प्राप्त या अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों से शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में कक्षा पांचवीं पढ़ने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top