27 सितंबर 2021

जेपीओपी मेमोरियल कानवेण्ट में मिशन शक्ति टीम द्वारा अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया




जेपीओपी इंटर कॉलेमेमोरियल कानवेण्ट में मिशन शक्ति टीम

गोण्डा -  महिलाओं एवं बालिकाओंगोण्डा -  महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम  सभा सकरौरा ग्रामीण स्थित जेपीओपी इंटर कॉलेज  में चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया और  मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया।

सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया तथा महिला आरक्षियों द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का गुर सिखाया गया। मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, आरक्षी ललित कुमार, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन रहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top