16 सितंबर 2021

विश्व ओजोन दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

विश्व ओजोन दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

 महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में विश्व ओजोन दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन 

महाराजा देवी इंटर कॉलेज बेलसर  में विश्व ओजोन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता  प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ओजोन परत हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकता है जिससे हमें गंभीर बीमारियों से निदान मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक असंतुलन के कारण ओजोन परत में छिद्र हो जाता है। इसे हम लोगों को बचाना होगा। गोष्ठी को संबोधित करते हुए रसायन विज्ञान प्रवक्ता मजहर उल हक अंसारी ने कहा कि ओजोन परत हमारे लिए रक्षा कवच अर्थात छतरी का काम करता है। ऐसे यौगिक जो क्लोरीन, फ्लोरीन तथा कार्बन तत्वों से मिलकर बने होते हैं इन्हें फ्लोरोकार्बन कहते हैं इसे  रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर में उपयोग प्रशीतक के रूप में होता है। इन्हीं के कारण ओजोन परत का क्षरण होता है। गोष्ठी को विज्ञान शिक्षक शशि कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, सतपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। गोष्ठी में डॉ. पवन प्रताप सिंह, डॉ.  पदमनाथ पांडेय, राकेश कुमार शुक्ल, अनिल सिंह, सुग्रीव प्रसाद, सतीश कुमार, चंद्रशेखर, मोहम्मद यूनुस कुँवर भगवती सिंह आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top