शातिर जालसाजों के पास से विभिन्न बैंको के 13 एटीएम कार्ड, 01 कूटरचित पहचान पत्र, 01 आधार कार्ड, विभिन्न जालसाजी घटनाओं से प्राप्त 25 हजार रुपये नगद बरामद हुए
गोण्डा - नागालैंड पुलिस व अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कई राज्यों में एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर बैंकों से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गैग गोण्डा जनपद में सक्रिय है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्षों व एसओजी/सर्विलांस टीम को इस गैग के बारे में तत्काल जानकारी कर उनकी गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत थाना परसपुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
थाना परसपुर पुलिस व एसओजी/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ कर बैकों से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले 02 अन्तर्राज्यीय शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से विभिन्न बैंको के 13 एटीएम कार्ड, 01 कूटरचित पहचान पत्र, 01 आधार कार्ड, विभिन्न जालसाजी घटनाओं से प्राप्त 25 हजार रुपये नगद बरामद हुए। पकड़े गए इन जालसाजों द्वारा जनपद गोण्डा के अलावा भी लखनऊ तथा अन्य राज्यों कलकत्ता (बंगाल), असम, नागालैण्ड आदि स्थानों पर अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर एटीएम मशीन मे छेड़छाड़ कर विभिन्न बैको के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपया निकालने की घटनाओं को अंजाम दिया है। अभियुक्तगणों का एक साथी विक्की उर्फ ज्ञानेन्द्र सिंह को दीमापुर (नागालैंड) पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया है।
जानिये कैसे करते थे अपराध
कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग फर्जी दस्तावेजो के माध्यम से विभिन्न बैकों मे अपने तथा अपने साथियो के खाते खुलवाकर संबंधित बैक का एटीएम प्राप्त कर फिर उस खाते में कुछ पैसा जमा करा देते थे। फिर उसी पैसे को निकालने के दौरान एटीएम मशीन में निकासी वाले स्थान पर अंगुली लगाकर स्लाइड को होल्ड कर देते है। जिससे पैसा तो तत्काल निकल आता है परन्तु संबंधित बैंक को रिवर्स ट्रांसिक्शन का मैसेज पहुँच जाता है। जिसका फायदा उठाकर हम लोग संबंधित बैकों में शिकायत दर्ज कराकर पुनः पैसा प्राप्त कर लेते थे। इस जालसाजी में इस्तेमाल किए जाने वाले एटीएम कार्ड पीएनबी बैंक मिनी शाखा दुरौनी में काम करने वाले सह-अभियुक्त प्रिंस यादव के द्वारा उपलब्ध कराये जाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. दिवाकर सिंह पुत्र नन्द किशोर सिंह नि0 बलगरपुरवा मौजा नन्दौर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. अरविन्द पाठक पुत्र जयजय राम पाठक नि0 ग्राम पूरे पण्डित मौजा लोहंगपुर थाना परसुपर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 201/21, धारा 411,419,420,467,468,471,120बी भादवि0 व 66 व 66डी आई0टी0 एक्ट थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 13 एटीएम कार्ड।
02. 01 कूटरचित पहचान पत्र।
03. 01 आधार कार्ड ।
04. 25,000/- रुपये नगद।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह मय टीम थाना परसपुर गोण्डा।
02. प्रभारी एसओजी/सर्विलांस संतोष कुमार सिंह मय टीम।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।