गोंडा - भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने न्याय की मांग को लेकर 27 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी
भारतीय किसान यूनियन गरीब एकता के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रताप यादव द्वारा एसडीएम को पत्र देकर आगामी 27 अक्टूबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी गयी है। दिये गये पत्र में कहा गया है कि पूरे अंगद गाँव में मुख्य मार्ग व चकमार्ग भूमि पर अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत पूर्व में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। और साथ ही 68000 रुपया का जुर्माना लगाया गया था, जिसे आरोपियों ने जमा भी कर दिया है। फिर भी राजस्व विभाग के कुछ लोग आरोपियों को बचाने का प्रयाश कर रहे हैं, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी को एक पत्र दिया गया था। जिसपर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उसके बाद भी विगत 21 अक्टूबर को नायब तहसीलदार तथा आरआई राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम लेकर मौके पर पहुंचे। और आरोपी पक्ष को लाभ पहुंचाने की नियत से पुनः पैमाइस कराकर मुख्य मार्ग गाटा संख्या 811 उसके नाम दर्ज कागजात गाटा संख्या 812 में नाप कर निकाल दिया। यही नही उसकी निजी भूमि रखा उसका छप्पर गिरवा दिये हैं। पत्र के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिवस के अंदर पूर्व की स्थित बहाल नही की गई तो आगामी 27 अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू होगा। जो न्याय न मिलने पर मौत होने तक जारी रहेगा। एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की सम्पूर्ण जानकारी नही है। वह समस्त कागजात के साथ आकर मिलें, पुनः जांच व पैमाइस कराकर समस्या का समाधान कराया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।