महबूबा बोलीं- जब तक 370 की बहाली नहीं,तब तक नहीं लड़ूंगी कोई चुनाव…
प्रधानमंत्री जब विफल होते हैं तो वे कश्मीर और 370 जैसे मुद्दों को उठाते हैं…
बाबरी मस्जिद के आसपास ऐसा माहौल बनाया मानो वह कभी मौजूद ही न हो…
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।महबूबा ने कहा कि आज बिहार में वोट बैंक के लिए पीएम मोदी को अनुच्छेद 370 का सहारा लेना पड़ रहा है। जब वे चीजों पर विफल होते हैं तो वे कश्मीर और 370 जैसे मुद्दों को उठाते हैं। वास्तविक मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब तक वह (केंद्र सरकार) हमारे हक (370) को वापस नहीं करते हैं,तब तक मुझे कोई भी चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू- कश्मीर में 370 को बहाल करने तक मेरा संघर्ष खत्म नहीं होगा।मेरा संघर्ष कश्मीर समस्या के समाधान के लिए होगा।महबूबा ने कहा कि बीजेपी ने बाबरी मस्जिद के आसपास ऐसा माहौल बनाया मानो वह कभी मौजूद ही न हो।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।