तीन सगी बहनों को घायल करने वाला एसिड अटैक का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
गोण्डा। परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसका में तेजाब फेंक कर तीन सगी बहनों को घायल करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पसका में रात्रि में सो रही तीन सगी बहनों (दलित) पर तेजाब फेंक कर उन्हें घायल कर दिया गया था। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसमें बड़ी बहन का चेहरा काफी झुलस गया है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस आरोपी की तलाश में थी। मुखबिर से सूचना पाकर पुलिस रात्रि लगभग पौने नौ बजे करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ नाथ महाविद्यालय के पास आरोपी की प्रतीक्षा कर रही थी तभी आरोपी बाइक से आता दिखाई पड़ा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा तभी उसकी बाइक पलट गयी। इस पर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में आरोपी आशीष जायसवाल पुत्र भगेलू प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम पसका, थाना परसपुर को दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करनैलगंज में भर्ती कराया जहां से उसे जिला चिकित्सालय गोण्डा रेफर कर दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।