गोण्डा। जनपद के कटराबाजार थाना क्षेत्र में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितयो में हुई मौत। मृतक के मायके वालो ने लगाया प्रताडित करने का आरोप। प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के कठराबाजार थाना क्षेत्र के अशोकपुर ग्राम में बेचन यादव की गर्भवती पतोह की संदिग्ध परिस्थितयो में मौत हो गयी। मृतका के मायका जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के धनखर ग्राम निवासी शिव किशोर यादव ने अपनी बेटी नीलम यादव की शादी जनपद के कटराबाजार थाना क्षेत्र के मजरे चिरैयाकोट निवासी राजकुमार यादव पुत्र बेचन यादव से किया था। उनकी बेटी को प्रताडित किया जाता था और उनकी बेटी गर्भवती थी जिसे इलाज के लिए ससुरालियो ने अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोसमार्टम को भेजा। इस सम्बन्ध में जब संवाददाता ने कटराबाजार थानाध्यक्ष को दूरभाष से सम्पर्क कर जानकारी चाही तो ऐसें में घंटो फोन मिलाने के बाद नही मिला। जिससे इस मामले में पुलिस का पक्ष नही जाना जा सका।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।