22 अक्टूबर 2020

पूर्ति निरीक्षक कर्नलगंज के बिगड़े बोल बताए कौन होते हैं ग्रामीण शिकायत करने वाले कोटेदार चाहे तो बाटे अन्यथा ना बाटे


 गोण्डा। कौन होते हैं  ग्रामीण शिकायत करने वाले कोटेदार चाहे तो बाटे अन्यथा ना बाटे अब तो सरकार ने आदेश कर दिया है कि राशन कार्ड धारक कहीं से भी ले सकता है तो अब ग्रामीण को जागरुक करिए की राशन कहीं और से उठा ले ।

जनपद गोंडा के तहसील कर्नलगंज अंतर्गत विकासखंड कर्नलगंज में राशन की धांधली चरम सीमा पर है यहां तो कहीं-कहीं गला वितरण होता है कहीं कहीं वह भी नहीं जिसकी शिकायत ग्रामीण अगर अधिकारी से करते हैं तो अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत को सरेआम नजरअंदाज करते दिखते हैं।  विकास कर्नलगंज के ग्राम पंचायत पूरे अंगद में कोटेदार बुधई यादव जो कि राशन वितरण में घोर अनियमितता कर रहा है । विगत दिनों जिसका कोटा भी सस्पेंड हो गया था। परंतु अधिकारियों के चहेते होने के कारण राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत है लगातार होते हुए भी कोटा बहाल कर दिया गया सरकार द्वारा फ्री राशन 21 तारीख से 30 तारीख तक बांटने का रोस्टर जारी किया है । परंतु यहां उक्त आदेश की धज्जियां जब कुर्सी पर बैठे जिम्मेदार अधिकारी उड़ा रहे हैं तो फिर उनके चहेते कोटेदार क्यों नहीं उड़ाएंगे ।ग्रामीणों की शिकायत पर जब निर्धारित रोस्टर की तारीख 21 को कोटे पर वितरण का जायजा लिया गया तो पता चला की यहां भी ताला लगा है । ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभार किसी महीने में राशन बांटता है हर महीने राशन हम लोग को नहीं मिल रहा है। जिसकी शिकायत कर्नलगंज पूर्ति निरीक्षक बलेश्वर मणि तिवारी से किया गया तो पूर्ति निरीक्षक महोदय कुछ अलग ही अंदाज में बात करते दिखे उन्होंने बताया कि कौन होते हैं  ग्रामीण शिकायत करने वाले कोटेदार चाहे तो बाटे अन्यथा ना बाटे अब तो सरकार ने आदेश कर दिया है कि राशन कार्ड धारक कहीं से भी ले सकता है तो अब ग्रामीण को जागरुक करिए की राशन कहीं और से उठा ले ।


वह कोटेदार बांटे या ना बाटे जिसकी शिकायत जब जिला पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार महान जी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो महोदय फोन उठाना लाजमी नहीं समझे अब सवाल ये उठता है कि जब ग्रामीण जनता राशन की शिकायत संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी से नहीं कर सकता है तो क्या कभी कोटेदार ग्रामीण को राशन देगा? या अब सवाल यह उठता है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कहीं पूर्ति निरीक्षक बलेश्वर मणि त्रिपाठी के शाह पर कोटेदार ग्रामीणों का राशन डकार रहा है क्या कभी गरीब ग्रामीण जनता की आवाज किसी अधिकारी के कान तक पहुंचेगी क्या पूर्ति निरीक्षक बलेसर मणि त्रिपाठी के कार्यकाल मैं गरीब जनता को मिल पाएगा उनके हक का राशन या पूर्ति निरीक्षक के सह पर कोटेदार काटते रहेंगे मलाई या कभी इन पर लग सकेगा लगाम ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top