विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला
गोण्डा। ग्राम पैरौरी के शिवाला पुरवा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु गोण्डा भेज दिया है।
गुरुवार की सुबह ग्राम पैरौरी कर्नलगंज के शिवाला पुरवा में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग शिवाला पुरवा पहुंच गये जहां प्रिया (21) पत्नी राजू गोस्वामी का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु गोण्डा भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि महिला की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और अभी उसके कोई बच्चा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि संभवतः किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कल कुछ झगड़ा हुआ था जिसके बाद रात्रि में महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी विवेचना के बाद ही मिल पायेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।