22 अक्टूबर 2020

कर्नलगंज के सौन्दर्यीकृत सभागार का लोकार्पण नपाप अध्यक्ष रजिया बेगम ने फीता काटकर किया।

 


अध्यक्ष ने किया नपाप के सभागार का लोकार्पण 

 गोण्डा। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के सौन्दर्यीकृत  सभागार का लोकार्पण नपाप अध्यक्ष रजिया बेगम ने फीता काटकर किया। 

     नगर पालिका परिषद करनैलगंज के सभागार का सौंदर्यीकरण कराकर उसका लोकार्पण गुरुवार को नपाप अध्यक्ष रजिया बेगम ने फीता काट कर किया। नगर पालिका परिषद में सभागार तो पहले से मौजूद था लेकिन सामान्य अवस्था में था। नपाप द्वारा उसका सौंदर्यीकरण कराकर उसे एक खूबसूरत स्वरूप प्रदान किया गया है। कहा जा रहा है कि गोण्डा जनपद की नगर पालिकाओं में यह सबसे खूबसूरत सभागार है। अध्यक्ष प्रतिनिधि शमीम अच्छन ने कहा कि बोर्ड की बैठक में इस सभागार को नपाप के अलावा अध्यक्ष लोगों को देने कर भी विचार किया जायेगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शमीम अच्छन, ईओ राजीव रंजन सिंह, अवर अभियंता पूजा शुक्ला, सभासदगण शिवा भट्ट, अनिल गुप्ता, मुकेश वैश्य, लक्ष्मी नारायण खेतान, वृजेश प्रसाद शर्मा, खलील राईनी, मुख्तार अब्बासी आदि सहित सपा के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू तथा नगर के संभ्रांत नागरिकगण राहुल सिंह, अल्ताफ राईनी, सुभाष पारीक, अब्दु गफ्फार ठेकेदार आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top