24 मई 2021

यूपी बोर्ड विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोन्नति, 100 साल में पहली बार 100 फीसदी परिणाम

 

image seo friendly

विद्यार्थियों को मिलेगी प्रोन्नति, 100 साल में पहली बार 100 फीसदी परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा दसवीं के सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला लिया है। बोर्ड दसवीं की परीक्षा को रद्द करने की तैयारी कर रहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड द्वारा जल्द ही सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करनी घोषणा की जाएगी। यानी सत्र 2020-21 में हाई स्कूल में पढ़ रहे 29.94 लाख छात्र-छात्राओं को कक्षा ग्यारहवीं में प्रोन्नति मिल सकती है। यूपी बोर्ड के 100 साल के इतिहास में पहली बार कक्षा दसवीं बोर्ड का 100 फीसदी सफलता का परिणाम होगा। इससे पहले 10वीं में पास होने का सर्वाधिक रिकॉर्ड 87.66 फीसदी रहा है।

नौवीं कक्षा के आधार पर मिलेगा प्रमोशन

विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालयों से सभी छात्र-छात्राओं के नौवीं कक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड द्वारा विद्यालयों को 24 मई तक विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बोर्ड नौवीं कक्षा का अंतिम परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों को प्रोन्नति दी जाएगी। कक्षा दसवीं का अंतिम परिणाम तैयार करने की योजना का एलान जल्द ही हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top