24 मई 2021

सीएम योगी ने कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और जिले के अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक की


गोंडाः  सीएम योगी ने गोंडा में कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और जिले के अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक की

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सोमवार को गोंडा दौरे पर पहुचे , सीएम योगी ने गोंडा में कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और जिले के अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक की।कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा पौने ग्यारह बजे पहुंच गए हैं। सीएम इटावा और कानपुर और बुंदेलखण्ड के दौरे के बाद देवीपाटन मंडल के गोंडा पहुंचे हैं। पुलिस लाइन से वह सीधे कलेक्ट्रेट में बनाए गये इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुंचे।

डीएम मार्कण्डेय शाही ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना की स्थिति और सेंटर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। सीएम ने सेंटर को कैसे संचालित करते हैं और टेस्टिंग, वैक्सीनेशन के बारे में भी पूछा। सीएम ने सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी ली और अफसरों से पीड़ितों की मदद के बारे में सवाल भी किए। उन्होंने यहां कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की निगरानी और उनसे संवाद कैसे होता है जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का हौसला भी बढ़ाया। 

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि गंभीर मरीजों को लेकर कोई लापरवाही न बरती जाए। कमांड सेंटर की वर्किंग देखने के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। यहां कोविड हॉस्पिटल में व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जिला पंचायत सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें भाजपा के दोनों सांसद और अन्य अधिकारी रहेंगे।सीएम योगी आदित्यनाथ ने मण्डल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े 3 जिलों बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच के अधिकारीद्य बैठक गोंडा, कैसरगंज सांसद, कमिश्नर,डीआईजी व डीएम सहित अन्य अधिकारी  मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के केशव नगर में गेहूं क्रय केंद्र का दौरा किया और किसानों से बात की।सीएमयोगी ने गोंडा में कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया और जिले के अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मण्डल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 जिलों बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच के अधिकारी जुड़ेद्य इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा में जिला अस्पताल और पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा -पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 3,26,000 से अधिक टेस्ट हुए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी 17ः के लगभग पहुंच गई थी जो अब घटकर 2ः के आसपास आ गई हैद्य 30 अप्रैल को सक्रिय मामले 3,10,000 तक पहुंचे थे जो अब घटकर 76,000 रह गए हैं। 24 अप्रैल को 38,000 से अधिक एक दिन में सबसे अधिक मामले आए थे जो अब 3,900 तक हो गए हैं।

लोगों के आस पर फिर गया पानी,मेडिकल कालेज का नहीं हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लोगों में आस थी कि योगी जी मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे। मगर सभी की आस पर पानी फिर गया। हालांकि मेडिकल कालेज के लिए स्वीकृति मिल गई है। बनना भी तय है मगर यह शुभ घडी कब आएगी किसी को नहीं पता। जबकि दो दिन पहले से ही मेडिकल कालेज के टेंडर को लेकर ठेकेदारों की होर्डिंग लग गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top