बेलसर गोण्डा-ग्राम पंचायत बरसड़ा की प्रथम बैठक प्रधान श्रीमती जूली व मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंहकी अध्यक्षता में संपन्न
ग्राम पंचायत बरसड़ा की प्रथम बैठक 27 मई 2021 कोप्रधान श्रीमती जूली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह रहे। श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आप सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी जनता ने सौंपी है प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य आम जनमानस से संपर्क कर राग - द्वेष से ऊपर उठकर विकास कार्य कराएं। साथ ही कोरोना महामारी को दूर भगाने में आप सब अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। लोगों के टीकाकरण पर विशेष बल दें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार सोनी ने विभिन्न समितियों पर प्रकाश डाला तथा उनका गठन कराया। प्रधान प्रतिनिधि बृजेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम के सदस्यों एवं जनता जनार्दन को विश्वास दिलाया कि आप सब को विश्वास में लेकर ग्राम पंचायत बरसड़ा का चौमुखी विकास कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जगत नारायण सिंह, भगवती प्रसाद तिवारी, रणजीत सिंह, कोहली शुक्ल , कृष्णपाल सिंह, रमानाथ मिश्र, स्वामीनाथ तिवारी, बच्चा लाल मिश्र उमाशंकर, विनोद सिंह, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में एडीओ पंचायत अमित पटेल ने बताया की बेलसर ब्लॉक की सिंचाई, बकियापुर, हरखापुर, लिलोई खुर्द, लौवा टेपरा, तेलहा आदि 42 ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठक संपन्न हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।