29 मई 2021

दो साल से बन्द पड़ा था करोड़ों की लागत से बना सीबीएसई बोर्ड का विद्यालय, डीएम ने औचक निरीक्षण कर देखी हालात,

 

image seo friendly

दो साल से बन्द पड़ा था करोड़ों की लागत से बना सीबीएसई बोर्ड का विद्यालय

● ग्रामीणों ने डीएम से व्हाट्सएप पर किया था अनुरोध

● डीएम ने अभिनव विद्यालय कंसापुर औचक निरीक्षण कर देखी हालात

गोंडा। माध्यमिक शिक्षा की ओर से झंझरी के कंसापुर में करोड़ों की लागत से बने सीबीएसई बोर्ड के अभिनव स्कूल पर ताला लगा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डीएम को दी थी। शुक्रवार को डीएम मार्कंडेय शाही ने अभिनव विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने डीआईओएस व पीडब्लूडी के एक्सईन को निर्देश दिया है कि स्कूल को बेहतर बनाएं और संचालन कराएं। बता दें कि अधूरा निर्माण और स्टाफ की कमी से स्कूल संचालन बंद पड़ा है।

शुक्रवार को जिलाधिकारी के व्हाट्सएप पर ग्रामीणों ने बताया कि कंसापुर में करोड़ों रुपये की लागत से बना देवीपाटन मंडल में सीबीएसई बोर्ड का एक मात्र सरकारी इंटर कॉलेज उपेक्षा का शिकार है। बीते दो वर्षों से कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं।

विद्यालय धीरे-धीरे जीर्ण होता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को भेजे गए मैसेज में अनुरोध किया कि विद्यालय का निरीक्षण कर लें तथा कक्षाएं संचालित कराने की व्यवस्था करा दें।

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने मैसेज पर तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को कार्यालय तलब किया। निरीक्षण के लिए अभिनव विद्यालय कंसापुर पहुंचे। जानकारी पर पता चला कि कुल 52 बीघे के रक्बे के परिसर में बना अभिनव विद्यालय कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल बहराइच यूनिट द्वारा वर्ष 2016 में बनाया गया था।


संस्था ने पूरा निर्माण कार्य नहीं कराया। वित्तीय जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि कार्यदायी संस्था के खाते में 96 लाख रुपये की धनराशि निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है। उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 2016-2017 में छात्र-छात्राओं की अच्छी खासी संख्या थी। विगत दो वर्ष से विद्यालय में न तो प्रधानाचार्य की तैनाती है और ही शिक्षक व अन्य स्टाफ ही तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित डीआईओएस को निर्देशित किया कि कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कराएं तथा विद्यालय को साफ-सुथरा कराने के साथ ही अधूरे कार्य को पूरा कराने की कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने डीआईओएस को यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय की बाउंड्री वाल निर्माण तथा मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू कराएं। शासन की मंशा अनुसार सुंदर विद्यालय का सदुपयोग छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने के लिए किया जा सके।

कहा कि विद्यालय में आवश्यक स्टाफ की तैनाती करें। कोविड संक्रमण कम होते ही शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, ओएसडी शिवराज शुक्ला उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

Back to Top